Blog

Blog Detail

causes

गांधीनगर में गूंजा राष्ट्रवाद का स्वर, सफलतापूर्वक संपन्न हुई ‘सेल्यूट तिरंगा’ की गुजरात प्रदेश कार्यकारिणी बैठक

राष्ट्रवादी संगठन सेल्यूट तिरंगा की गुजरात प्रदेश कार्यकारिणी की भव्य बैठक गांधीनगर में उत्साह, ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति के माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों ने भाग लेकर संगठन की मजबूती और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाया। 300 से अधिक कार्यकर्ताओं की रही सहभागिता बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 300 से अधिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। वहीं 25 जिला अध्यक्षों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। पूरे आयोजन में राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और संगठन विस्तार जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा की गई। हर गोविंद प्रजापति के नेतृत्व में हुआ आयोजन यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष हर गोविंद प्रजापति के नेतृत्व में आयोजित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में राष्ट्रीय सचिव भानु भाई तथा प्रदेश के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजेश झा रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण में युवाओं और सामाजिक संगठनों की भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके अलावा कार्यक्रम में रवि चिकारा, अंजना साहा, उत्तम भाई, अंबा लाल, उमेश पटेल, धनेश सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और संगठन के कार्यों की सराहना की।

Posted By

Admin

Leave a Reply

COMMENTS (0)

No Comments

logo

Our Office

Head Office

  • First Floor, Building No: 74, MCD No: 122 Amrit Nagar, NDSE-1, Lodhi Road, South Extension, part -1, New Delhi, Delhi - 110003

Administration Office

  • Plot - 2, Nath House, Mission Compound, Near Ajmer Pulia, Jaipur - 302006

Salute Tirangaa Location