Blog

Blog Detail

causes

"सैल्यूट तिरंगा संगठन उत्तराखंड की विकासनगर शाखा में आज 14 फरवरी 2021 को वीर सैनिकों की के बलिदानों को याद किया गया और उसके बाद शहीदों की आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया।

"सैल्यूट तिरंगा संगठन उत्तराखंड की विकासनगर शाखा के सदस्य श्री हनुमत धाम परिसर में आज 14 फरवरी 2021 को सांय 6:00 बजे प्रांगण में एकत्र हुए। सभी लोगों ने हाथों में भारतीय तिरंगा पकड़े हुए थे। देश के वीर सैनिकों की अमृत्व के नारे लगाए, शहीदों के बलिदानों को याद किया गया और उसके बाद शहीदों की आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया। तत्पश्चात मोमबत्तियां जलाकर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल गुप्ता ने कहा की हम शहीद जवानो को हमेशा याद करते रहेंगे और जो युवा हमारी संस्कृति से भटक गए है उनको देश की संस्कृति को ना भूलने का संदेश दिया। श्रधांजलि अर्पित करने वालो मे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल गुप्ता, वरिष्ठ सलाहकार आचार्य वाणी भूषण थपलियाल, विकासनगर अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, महामंत्री राहुल सिंह, हनुमत धाम के अध्यक्ष विष्णु महावर, कवि पुष्पेंद्र त्यागी, ओजश्वि त्यागी, ओम प्रकाश खंडूरी, जीवन चंद्र भट्ट, अजय शर्मा, बलवंत ग्रोवर, डब्बू जैन, विमलेश त्यागी, आदि मौजूद रहे।

Posted By

Admin

Leave a Reply

COMMENTS (0)

No Comments

logo

Our Office

Head Office

  • First Floor, Building No: 74, MCD No: 122 Amrit Nagar, NDSE-1, Lodhi Road, South Extension, part -1, New Delhi, Delhi - 110003

Administration Office

  • Plot - 2, Nath House, Mission Compound, Near Ajmer Pulia, Jaipur - 302006

Salute Tirangaa Location